फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies due to saree getting stuck while fighting with tractor

Mirzapur News: ट्रैक्टर से मड़ाई के दौरान साड़ी फंसने से महिला की मौत

Wed, 12 Apr 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to saree getting stuck while fighting with tractor
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव में मजदूरी करने आई महिला सोमवार की शाम छनवर के रानीचक में मड़ाई के दौरान ट्रैक्टर के साफ्ट में साड़ी फंसने से गंभीर से घायल हो गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी प्रधान दिलीप पाठक के यहां कई साल से खेती के सीजन में लालगंज के जैकर से गंगाजली (42) सहित गांव से काफी संख्या में मजदूर आते हैं। इस वर्ष भी गंगाजली सहित कई मजदूर आए थे। सोमवार को छनवर के रानीचक में मड़ाई का काम चल रहा था। बोतल का पानी ट्रैक्टर के ड्राइवर के सीट के पीछे रखा था। गंगाजली बोतल का पानी लेने गई, उसी दौरान उसकी साड़ी साफ्ट में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर बंद कराया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर बंद होने तक महिला वह गंभीर से घायल हो गई थी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र ओम प्रकाश की सूचना पर शाम को मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगाजली के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र व एक पुत्री की शादी नहीं हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed