{"_id":"67a7ac0572d2567de304aeab","slug":"woman-dies-after-getting-trapped-in-coal-crushing-machine-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129449-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कोयला तोड़ने के मशीन में फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कोयला तोड़ने के मशीन में फंसकर महिला की मौत
विज्ञापन
कछवां। क्षेत्र के गड़ौली गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की देर शाम काम करते समय कोयला तोड़ने की मशीन में साड़ी फंसने से महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह से मशीन बंद कर निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भट्ठा संचालक ने मामले को दबाए रखा। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
झारखंड के रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के बुढ़ा पोखर निवासी सोमारी (55) गड़ौली स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। वह शुक्रवार को देर शाम मशीन में कोयला डाल रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई और वह मशीन के अंदर चली गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद मजदूरों ने मशीन बंद कर महिला को बाहर निकाला गया।
इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भट्ठा संचालक रात भर मामले को दबाने में लगे रहे। सुबह महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे पर कोयला तोड़ने की मशीन में फंसकर महिला मजदूर की मौत हो गई।