फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after eating rice, four sick

चावल खाने से महिला की मौत, चार बीमार

Sat, 18 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after eating rice, four sick
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव में शनिवार की दोपहर को चावल खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी तीन पुत्रियां समेत चार लोग बीमार हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक का कहना है कि सभी डायरिया से पीड़ित हैं। क्षेत्र धनसिरिया निवासी जब्बार अली ट्रक चालक है। वह सोनभद्र में रहकर ट्रक चलाता है। उसकी पत्नी और बच्चे कई दिन से बीमार चले रहे थे। उल्टी-दस्त के चलते उनको डायरिया हो गया था। शनिवार की दोपहर घर में बन चावल खाने के बाद जब्बार की पत्नी फातिमा बेगम (40), पुत्री रोजी (18), तमन्ना (10) व भतीजी सबनम (16) पुत्री गुलजार की हालत बिगड़ने लगी। फातिमा बेगम की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसका पति जब्बार घर आया। इसके बाद बीमार पुत्रियों और भतीजी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। जहां डाक्टर ने उनकी जांच करने के बाद उनको भर्ती कर लिया। सीएचसी के डाक्टर अजीत केशरी ने बताया कि परिवार में सभी को डायरिया हुआ है। ये लोग कुछ खा नहीं रहे थे। दोपहर में महिला की मौत होने के बाद परिजन बाकी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। उनको भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed