फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman dies after consuming poison

Mirzapur News: जहर खाने से महिला की मौत

Sun, 01 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison
कछवां। नगर पंचायत कछवां के तेग बहादुर वार्ड की महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अंजू (28) पत्नी सुजीत कुमार ने शनिवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजन इलाज के लिए कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति सुजीत ने बताया कि शनिवार को सुबह भोजन बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उधर, अस्पताल के प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस व महिला के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि अंजू के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। घटना से पहले भी मारपीट की गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया। थानाध्यक्ष अंजनी राय ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है। अंजू की सात साल पहले शादी हुई थी। उससे तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed