फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman decapitated body found suitcase panic Janata Express train

Mirzapur News: सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश, जनता एक्सप्रेस ट्रेन में मचा हड़कंप; पहुंची पुलिस

Fri, 17 May 2024 10:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 10:58 AM IST
सार

Mirzapur News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन
Woman decapitated body found suitcase panic Janata Express train
पुलिस के कब्जे में सूटकेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह बांबे जनता एक्सप्रेस में मिला लावारिस हालत में पड़े लाल रंग के सूटकेस को खोला गया तो उसमें एक महिला का सिर कटा शव मिला। अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव सूटकेस में पड़ा था। जीआरपी और चुनार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


दिल्ली की ओर जाने वाली बांबे जनता एक्सप्रेस चुनार जंक्शन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह पांच बजकर पांच मिनट है। ट्रेन दो घंटे विलंब से सात बजकर पांच मिनट पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन के पीछे जनरल बोगी में शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े लाल सूटकेस को देखकर किसी यात्री ने रेल हेल्प लाइन पर सूचना दिया।
विज्ञापन


चुनार रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में जाकर लावारिस बैग को बाहर लेकर आए। बैग को खोला गया तो उसके अंदर महिला का सिर कटा शव मिला। शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। महिला के पैर में बिछिया और हाथों में गोल्डेन रंग की चूड़ी है। छानबीन में पुलिस ने महिला की उम्र 25 वर्ष के लगभग बताया है। मौके पर फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed