फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman consumes poison with daughter after dispute with husband, both die

Mirzapur News: पति से विवाद के बाद महिला ने पुत्री संग किया विषाक्त सेवन, दोनों की मौत

Sat, 22 Jul 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes poison with daughter after dispute with husband, both die
मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी हिनौती गांव में बृहस्पतिवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी पुत्री संग विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान पहले पुत्री फिर मां की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस पति को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शिवकली (40) पत्नी रामधनी से चार पुत्र रवि, कल्लू, नचक, अखिलेश और एक पुत्री आरती हैं। कल्लू दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को शिवकली का पति से विवाद हुआ था। इसके बाद रात में शिवकली ने पुत्री आरती (9) के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर मां-पुत्री को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोर में मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान पहले पुत्री अनीता फिर मां शिवकली की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। भाई मानिक चंद्र निवासी तेंदुआकला ने बताया कि बहन शिवकली को उसका पति रामधनी प्रताड़ित करता था। उसकी पिटाई करता था। कई बार मामला पुलिस में जाने के बाद सुलह हुआ। शुक्रवार को सुबह जब पड़ोसी को फोन कर बहन से बात करने के लिए कहा तो उसने बताया कि बृहस्पतिवार को झगड़ा हुआ था। घर में कोई नहीं है। सभी लोग अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी मिली कि बहन और उसकी पुत्री की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मानिक ने आरोप लगाया कि बहन शिवकली ने पति की प्रताड़ना के चलते ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी खाना खा रहे थे तो शिवकली ने पुत्री को कुछ कहा। इस पर उसके पति ने उसे कुछ बोला। जिस पर विवाद हो गया। इसके बाद शिवकली और उसकी पुत्री ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed