फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman caught red handed doing chain snatching at temple

मंदिर पर चेन स्नेचिंग करते रंगेहाथ पकड़ाई महिला

Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Woman caught red handed doing chain snatching at temple
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भीड़ के चलते पॉकेटमार और चेन स्नेचिंग करने वालों की चांदी रही। एक दर्शनार्थी ने चैन स्नेचिंग करते एक महिला को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कई अन्य महिलाओं ने चेन स्नेचिंग की शिकायत की। कई लोगों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन

आजमगढ़ से नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान ने अपने गले की चेन खींचते समय एक महिला पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने अपनी चेन तो किसी प्रकार बचा ली पर उसकी ननद के गले से लगभग 20 ग्राम की सोने की किसी ने चेन स्नेचर ने छीन ली। विंध्याचल की ही एक महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन भी स्नेचरों ने झटक ली। तीनों पीडि़त महिलाओं ने अपनी शिकायत एसपी सिटी संजय वर्मा से की। एएसपी सिटी ने उन्हें समझा कर वापस भेजा। विंध्याचल कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पीडि़त दर्शनार्थियों ने कहा कि विंध्यवासिनी मंदिर पर पॉकेटमारी की घटनाएं आम हो गईं हैं। इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध रहती है। उचक्कों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। सीसीटीवी कैमरे भी अक्सर जरूरत के समय खराब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed