फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Within a span of 50 minutes, two youths jumped into the Ganga from a concrete bridge, one was saved.

Mirzapur News: 50 मिनट के अंतराल में दो युवक पक्का पुल से गंगा में कूदे, एक बचाया गया

Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Within a span of 50 minutes, two youths jumped into the Ganga from a concrete bridge, one was saved.
चुनार। थाना क्षेत्र के पक्का पुल से मंगलवार को गंगा में कूदीं दो किशोरियों की घटना की चर्चा चल ही रही थी कि बुधवार को शाम दो युवक गंगा में कूद गए। पचास मिनट के अंतराल में गंगा में छलांग लगाने वाले एक युवक को तो बचा लिया गया, लेकिन एक की तलाश चल रही है। दोनों युवक वाराणसी के निवासी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को शाम को चुनार से मेड़िया घाट की ओर रोहित सेठ (35) पुत्र ब्रजेश सेठ स्कूटी से जा रहा था। वाराणसी के सरायनंदन खोजवां निवासी रोहित ने शाम करीब 6:15 बजे अचानक पक्का पुल पर स्कूटी रोकी और पुल से नीचे गंगा में कूद गया। यह देख उधर से गुजर रहे लोग अचंभित रह गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर स्कूटी और अन्य वस्तुओं की तलाश की तो एक मोबाइल फोन मिला, जो पूरी तरह से कूच दिया गया था। पुलिस ने उससे सिम निकालकर दूसरे मोबाइल फोन में लगाकर जांच की तो रोहित के परिवार वालों की जानकारी हुई। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। इस घटना के 50 मिनट बाद करीब 7:05 बजे उसी पक्का पुल से एक और युवक गंगा में कूद गया। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मंगलावीर गांव निवासी युवक विकास पटेल (20) पुत्र कमलेश पटेल को बचा लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। गंगा में कूदे रोहित की गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराई जा रही है, जबकि विकास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के गंगा में कूदने की सूचना मिली थी। उसकी तलाश की जा रही है। मोबाइल फोन से परिजनों के बारे में जानकारी मिली है। उनको सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed