फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   With the construction of the Registration Office building, facilities will be available under one roof.

Mirzapur News: निबंधन कार्यालय का भवन के बनने से एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
With the construction of the Registration Office building, facilities will be available under one roof.
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर बाहर निकलते हुए स्टांप पंजीयन मंत्री रविंद्र कुमार जायसवाल।-
मिर्जापुर। प्रदेश के राज्यमंत्री स्टांप, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल ने रविवार को ग्राम चंदईपुर में उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर के नवीन भवन की नींव की ईंट का पूजन कर शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने कहा कि नए भवन के बन जाने से जनता को एक ही छत के नीचे सभी निबंधन संबंधी सूचनाएं मिलेंगी और कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिले का निबंधन कार्यालय काफी दिनों से कलेक्ट्रेट के अलग-अलग कमरों में चलता रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। नवीन भवन के तैयार होने से इसमें पूरी तरह ऑनलाइन एवं पारदर्शी रूप से निबंधन कार्य होगा। कहा कि जिले में नया भवन बनने से लोगों को वातानुकूलित भवन में बैठने की सुविधा मिलेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया आसान होगी।
विज्ञापन

उप महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि 4.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नवीन भवन के लिए अभी तक 2.32 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को अवमुक्त कर दिए गए हैं। भवन के पूर्ण होने की तिथि 31 अक्तूबर 2027 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन कार्यालय में उप निबंधक सदर, सहायक उप महानिरीक्षक निबंधन और केंद्रीय अभिलेखागार रहेगा। उप निबंधक सदर व केंद्रीय अभिलेखागार भूतल पर, जबकि सहायक महानिरीक्षक निबंधन व उप महानिरीक्षक निबंधन जी प्लस-एक पर होंगे। इसके अलावा टॉयलेट, कैंटीन, पार्किंग, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, गेट और लिफ्ट के निर्माण कार्य के अलावा 10 केवीए का सोलर सिस्टम तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से भवन सुसज्जित होगा। इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, एडीएम विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी का रविवार को राज्य स्टांप तथा न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग मंत्री रवींद्र जायसवाल ने दर्शन-पूजन किया। तीर्थ पुरोहित अजय कुमार दूबे ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक दर्शन-पूजन और अर्चन किया। दर्शन-पूजन-अर्चन तीर्थ पुरोहित अजय कुमार दूबे ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed