फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   With Grand Alliance, seats not decided yet: Dr. CL Patel

महागठबंधन के साथ, अभी सीटें तय नहीं : डॉ. सीएल पटेल

Wed, 31 Jan 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
With Grand Alliance, seats not decided yet: Dr. CL Patel
मिर्जापुर। अपना दल कमेरावादी जन संवाद यात्रा के तहत प्रदेश की सभी सीटों पर लोगों के बीच जाकर संवाद कर रही है। पार्टी महागठबंधन के साथ है, परंतु अभी सीटें तय नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल ने मंगलवार को रात में नगर के लालडिग्गी स्थित राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल भी मौजूद रहीं, परंतु उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पार्टी जन संवाद यात्रा कर रही है। यात्रा दसवें दिन मिर्जापुर आई है। यहां के लोगों के सुख-दुख को जान रही है। उन्होंने कहा कि जनता में वर्तमान सरकार के खिलाफ आक्रोश है। महागठबंधन को जनता की भावनाओं के बारे में सूचना दी जाएगी, ताकि महागठबंधन सही प्रत्याशी का चयन कर सके। उन्होंने बताया कि अपना दल कमेरावादी प्रदेश की सभी सीटों पर महागठबंधन के साथ चुनाव अभियान में लगी है। अभी सीटें तय नहीं हुई हैं। समाजवादी पार्टी बड़ा भाई है तो कमेरावादी छोटा भाई है। कमेरावादी की संख्या इतनी अधिक है कि सीट देना महागठबंधन की मजबूरी होगी। उनको सोचना होगा। पत्रकारों से बातचीत के बाद कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के साथ कमरे में वार्ता करने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed