फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Will form the committee to address the problems of farmers

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी समिति

Fri, 20 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will form the committee to address the problems of farmers
 
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें जनपद स्तर पर विभिन्न किसानों की समिति गठित करने पर जोर दिया गया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को समिति की समय-समय पर बैठक कराकर समस्याएं सुनने व उसे निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 इस दौरान किसानों द्वारा सिंचाई की विकट समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही बीज, खाद, बिजली और पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की ओर से बैठक में मुख्य रूप से सिंचाई का मामला उठाया गया, जिसमें बाणसागर, सिरसी खंड व सिंचाई विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने की शिकायत की गई।

किसानों ने कहा कि माइनरों और नहरों की सफाई नहीं होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है, वहीं कई नहरों और माइनरों में धूल उड़ रहे है। ऐसे में गेहूं की फसल सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।

 जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जनपद स्तर पर किसानों की एक समिति का गठन करने पर जोर दिया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों को सदस्य बनाने और समिति के सदस्यों का समय-समय पर परिवर्तन किया जाए।

 इस समिति की समय-समय पर बैठक कराकर समस्याओं का निस्तारण करने और उनके सुझावों को अमल में लाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को छोटे-छोटे नालों का सर्वे कराने और उसे विकसित कर बंधियों से जोड़ने का आदेश दिया।

 जिससे सिंचाई की समस्या कुछ हद तक सुधर सके। कहा कि सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर सिंचाई की समस्या का हल निकाला जाएगा।

जलाशयों में जो भी पानी उपलब्ध है, उसे आवश्यकता के अनुसार किसानों को उपलब्ध कराया जाए। प्राथमिकता के आधार पर नहरों की सफाई कराने का निर्देश दिया जिससे नहरों और माइनरों में पानी टेल तक पहुंच सके।


साथ ही खराब राजकीय नलकूप को शीघ्र बनवाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अमित कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, एआर कोआपरेटिव आरके मिश्रा, एक्सईएन सिंचाई, नलकूप और जल निगम सहित किसान उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed