{"_id":"4552eff757424ec87040bb405d944734","slug":"will-find-lawyers-and-auditorium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों को मिलेगा एक और सभागार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों को मिलेगा एक और सभागार
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं की इच्छा के अनुसार मैने रेलमंत्री से मुगलसराय इलाहाबाद पैंसेजर ट्रेेन को लखनऊ तक चलाने की मांग की है।
उन्होंने इसे लखनऊ तक चलाने का आश्वासन दिया है। यह बात सांसद अनुप्रिया पटेल ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि वह अधिवक्ताओं का सम्मान करती हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण कराने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगी।
सभागार की दूसरी मंजिल के निर्माण की वकीलों की मांग पर उन्होंने कहा कि इसे शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
हर वर्ग को कुछ न कुछ मिले इसके लिए चारो तहसील में वादकारियों के लिए विश्राम शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह जिले के 12 ब्लॉक में सौर ऊर्जा आधारित मिनी पेयजल योजना संचालित की जाएगी।
अधिवक्ताओं ने समारोह में सांसद का स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सांसद को अधिवक्ताओं की समस्याओं के बावत अवगत कराया।
अधिवक्ता सुनीता देवी और रेनू पांडेय ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार दूबे, रामयतन यादव, प्यारेलाल अग्रवाल, बिहारी प्रसाद सिंह, बैकुंठ नाथ त्रिपाठी , हरिहर सिंह आदि ने सांसद को बुके प्रदान किया।
विज्ञापन
संचालन सचिव दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।