फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife's lover attacked

ति ने पत्नी के प्रेमी पर किया हमला तो पत्नी ने दी तहरीर

Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wife's lover attacked
लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पत्नी को प्रेमी के साथ संदिग्ध हालत में देखकर आपा खो बैठा। धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। इस पर महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव बहन के घर आई थी। महिला ने विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी को भी बहन के घर पर बुला लिया। रात में महिला अपने प्रेमी के साथ कमरे में सोई थी। यह देख कर पति ने आपा खो दिया। उसने कुल्हाड़ी से प्रेमी के ऊपर हमला किया और फरार हो गया। हमले से लहूलुहान प्रेमी को अस्पताल ले जाया गया। महिला ने अपने पति के खिलाफ कुल्हाड़ी से हमला करने की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed