फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife riding a moped dies after being hit by a truck trailer, husband injured

Mirzapur News: हाईवा ट्रेलर के धक्के से मोपेड सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wife riding a moped dies after being hit by a truck trailer, husband injured
पड़री। थाना क्षेत्र के पड़री पैहीती मार्ग पर सोमवार देर शाम 7 बजे गिट्टी लदी ट्रेलर की टक्कर से मोपेड सवार पत्नी बबिता सरोज (38) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति श्याम बिहारी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद से ही देर रात तक ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रखा था। वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर इसे खत्म कर लिया गया। घटना के संबंध में बताया कि चांदलेवा घाट ऊपर गांव निवासी श्यामबिहारी पत्नी बबिता सरोज को मोपेड पर बैठाकर पड़री बाजार सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर वापस घर आते समय चांदलेवा गांव के पास क्रेशर प्लांट से गिट्टी लादकर आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही बबिता सरोज की मौत हो गई। बबिता का पति श्यामबिहारी मजदूरी करता है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौत की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पड़री दयाशंकर ओझा ने शव को कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों को काफी समझाए बुझाए लेकिन ग्रामीण मौके उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर जिले से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। गौरतलब है कि पड़री पैहिती मार्ग पर चांद लेवा पहाड़ से भारी वाहन रुट के विपरीत गिट्टी आदि लाद कर चल रहे दलेवा से पड़री आते जाते है। ग्रामीणों की मांग है कि भारी वाहन सिंगल रूट सड़क पर प्रतिबंधित हो। सीओ सदर अमरबहादुर के आश्वासन पर भी ग्रामीण नहीं माने, उनका कहना था की इसके पूर्व भी एक लड़के की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। इसमें आश्वासन के बाद भी कुछ समय के लिए बड़े वाहन बंद हुए। लेकिन इसे फिर से चालू कर दिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि पीडब्लूडी विभाग की ओर से निर्मित यह सड़क भारी लोड वाहन के लिए वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed