फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife killed her husband along with lover

पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wife killed her husband along with lover
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती जंगल में बलुअहवा तालाब के पास सुगौनी पहड़ी पर रविवार की सुबह हत्या के फेंक शव मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कराई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहुती गांव निवासी श्रीराम (35) मजदूरी करता था। वह शनिवार की शाम को पांच बजे घर से चुनरी बांध पर मछली मारने के लिए निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। रात में पता न चलने पर रविवार की सुबह भी परिजन खोजबीन में जुटे थे। इस बीच बहुती जंगल में बलुअहवा तालाब के पास सुगौनी पहाड़ी पर शव देखकर चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालगंज पुलिस और एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि मौके पर पहुंचे। सोमवार को श्रीराम के छोटे भाई बच्चेलाल ने भाभी आरती व गांव निवासी सुखराम बिंद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। छानबीन कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि मृतक की पत्नी गांव के ही सुखराम बिंद से संबंध था। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed