फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife had made her husband murdered by her lover

पत्नी ने ही प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Fri, 25 Feb 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wife had made her husband murdered by her lover
लालगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सब्जी विक्रेता की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद करने का दावा किया है। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने की। खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बसंत लाल उर्फ अल्ली सब्जी विक्रेता था। घर से कुछ दूरी खजूरी मौजा स्थित भूसे वाले घर में सोमवार की रात को किसी ने उसकी हत्या कर शव को भूसे में छिपा दिया। मंगलवार को सुबह उसका शव मिला। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया और स्वॉट प्रभारी राजेश चौबे ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर हत्यारोपी सुनील सिंह निवासी रानीबारी और पत्नी राजकुमारी पत्नी स्व. बसंत लाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल, 25 सौ नकद और दो एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बसंत बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी राजकुमारी का बस चालक सुनील सिंह से अवैध संबंध था। सुनील ने भूसे वाले मकान में बसंत को शराब पिलाया। पहले बसंत ने देशी शराब पी। इसके बाद सुनील ने उसे अंग्रेजी शराब पिलाई। नशे में होने के बाद उसके सिर पर पत्थर से हमला किया। मौत होने पर शव को भूसे में छिपाकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed