फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wife dies after a dispute with husband, last rites performed

Mirzapur News: पति से विवाद के बाद पत्नी की मौत, कर दिया अंतिम संस्कार

Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Wife dies after a dispute with husband, last rites performed
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में होली पर शुक्रवार की रात पति से विवाद के बाद पत्नी की संंदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। पति ने बताया कि पेट दर्द के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी नजदीक के गांव में एक युवक से हुई थी। महिला के पहले पति से दो बेटियां और एक बेटा है, जो दूसरे गांव में रहते हैं। शुक्रवार की शाम को रंग खेलने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। देर रात परिजन महिला को लेकर मड़िहान अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर लौटे और शनिवार को सुबह गांव स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया। पति ने बताया कि पेट दर्द होने से पत्नी की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने में किसी ने सूचना नहीं दी। जानकारी होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed