फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Whoever ends terrorism, the country will do it with him: Kalraj Mishra

आतंक का खात्मा कोई भी करे देश उसके साथ: कलराज मिश्र

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Whoever ends terrorism, the country will do it with him: Kalraj Mishra
विन्ध्याचल । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नवरात्र के छठवें दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया । उन्होंने कहा की जो देश आतंकवाद का खात्मा करने के लिए आगे आएगा हम उसका पूरी तरह समर्थन करेंगे ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजापट्टी में जो भी हो रहा है, वह खतरनाक है । हमास ने इजराइल पर हमला किया हजारों लोग मारे गए । ऐसी आतंकी घटनाएं समूचे विश्व के लिए खतरनाक हैं । देश में जो भी लोग आतंकियों का समर्थन कर रहे है , उनको पहले तथ्यों के बारे में जानना चाहिए फिर कमेंट करना चाहिए नहीं तो उनका काफी नुकसान होगा । विंध्य कोरिडोर निर्माण से मंदिर की छटा अभूतपूर्व हो गई है। दर्शनार्थियों को अब सुगमता से दिव्य दर्शन मिलता रहेगा ।
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अंगवस्त्र से उनका अभिनंदन किया। दर्शन के पश्चात जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन , पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मां विंध्यवासिनी का चित्र व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल , अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed