फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   While playing pubg, the aunt and brothers were attacked in a fit of rage

पब्जी खेलने के दौरान आवेश में चाची और भाईयों पर किया था हमला

Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
While playing pubg, the aunt and brothers were attacked in a fit of rage
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा रोड पर स्थित मकान में मां व दो बच्चों के ऊपर हुए जानलेवा हमले का बुधवार को एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में खुलासा किया। मोबाइल गेम पब्जी खेलने में कई बार हारने की खीज के चलते आवेश में आए नाबालिग किशोर ने अपनी चाची और चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस बुधवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चार सितंबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा भैरवजी मंदिर के पास स्थित अंजनी केशरवानी के घर में देर शाम केे उनकी पत्नी पुनीता देवी, दो पुत्र तेजस और विराट पर जानलेवा हमला किया गया था। उस समय लूट के नियत से छत के रास्ते आए बदमाशों पर हमले की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु किया। एएससी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय के नेेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसी कैमरा फुटेज आदि के जरिए जांच पड़ताल शुरु की।
विज्ञापन

पुलिस के जांच पड़ताल में अंजनी के बड़े भाई के पुत्र पर पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस बुधवार को थाने ले जाकर पूछताछ किया तो उसने घटना करना स्वीकार किया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पब्जी के नए वर्जन बीजीएमआई गेम को खेलता रहता था। इसमें वह कई बार हार गया था। हारने की खीज और गेम खेलते समय मारने के लिए प्रेरित किए जाने से आक्रोश में आकर पहले उसने चाची और फिर छत पर दोनों चचेरे भाईयों पर हमला किया था। आरोपी किशोर 18 वर्ष का नहीं हुआ है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे दिया हमले को अंजाम
मिर्जापुर। घटना वाले दिन तीसरे फ्लोर पर स्थित कमरे में अंजनी की पत्नी पुनीता बैठी थी। उसके नीचे का कमरा उसके भतीजे का है। पुनीता के दोनों बच्चे तेजस और विराट नीचे थे। अंजनी मंदिर में पूजा कर रहे थे। पब्जी खेलने के दौरान आक्रोश में आए अंजनी के बड़े भाई के पुत्र ने सीढ़ी पर रखे लोहे के मूसल को हाथ में लिया और चाची पुनीता के कमरे में जाकर सिर पर कई वार किया। इसके बाद बाहर आकर दरवाजा बंद कर मूसल को छिपाने जा रहा था। तभी सीढ़ी से नीचे से कमरे मां के पास आ रहे विराट और तेजस चचेरे भाई को छत पर जाता देख उसके पीछे गए। इस पर आरोपी को लगा कि दोनों ने उसे देख लिया है, इसलिए पहले उसने तेजस के सिर पर हमला किया। इसके बाद विराट को लहुलूहान कर दिया। मूसल को छत पर धोकर पड़ोसी के छत पर फेंक दिया। इसके बाद अपने कमरे में आया, नहाने लगा उसकी दूसरी चाची ने उससे पूछा तो बताया कि चींटी चढ़ गई थी। नहाकर नीचे आया तो उसे याद आया कि वह खून से सना बनियान वहीं भूल गया है। इस पर वह अपने कमरे में गया। कमरे के आगे बने बाथरुम से बनियान को नीचे फेंक दिया। इसके बाद नीचे आकर हमले की सूचना चाचा अंजनी को दिया।
बनियान, पैर के निशान और सीसी कैमरे से पकड़ाया
मिर्जापुर। सीओ सिटी प्रभात कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई सबूत मिले। साइंटफिक तरीके से जांच की गई, इससे ये पता चल गया कि कोई बाहर से नहीं आया था। घर में आने जाने के रास्ते पर कोई नहीं दिखा। इसके बाद सीसी टीवी फुटेज देखा गया। इसमें आरोपी पहले हाफ पैंट और बनियान में दिखाई दिया था। बाद में पूरे कपड़े में दिखाई दिया। खून से सनी बनियान भी उसी की मिली। बनियान 85 नंबर की थी। जो आरोपी पहनता था। छत पर खून में पैरों के निशान थे। जो उसके पैरो के निशान से मिलते थे।

...............................
घायलों की स्थिति में सुधार
मिर्जापुर। हमले में घायल विराट स्वस्थ्य हो गया है। तेजस और उसकी मां पुनिता का इलाज चल रहा है। दोनों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जल्द दोनों स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed