{"_id":"ca607f582312fc641cf9aec98c36caa3","slug":"while-each-other-with-seven-rounds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फेरे संग एक दूजे के हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरे संग एक दूजे के हुए
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस एवं लायनेस क्लब की ओर से रविवार को नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल सभागार में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। सामूहिक विवाह समारोह के उपरांत वर-वधू के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई।
लायंस स्कूल सभागार में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह के दौरान गरीब सात कन्याओं के विवाह संपादित कराए गए।
परहित सरिस धर्म नाहिं दूजा..की भावना से प्रेरित होकर लायंस और लायनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान शानू संग सुषमा, रवि संग पिंकी, सोनू संग खशबू, अजय संग शिखा, धीरज संग बबिता, विजय संग मंजू, जगदीश संग बबिता ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
नव युगल दंपतियों को भेंट स्वरूप घर-गृहस्थी के सामन प्रदान किए गए। समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित रामलाल त्रिपाठी ने सात जोड़ों का विवाह विधि-विधान पूर्वक संपादित कराया।
विज्ञापन
इस दौरान इलाहाबाद से पधारे लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आनंद श्रीवास्तव एमजेएफ एवं उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय अनिल तुलस्यान सीए सहित किशन बुधिया, शकुंतला बुधिया, शंभूनाथ अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल, मदन मोहन दास, राजेश अग्रवाल, राजेश मिश्र, मीनू मिश्रा, आरके सेठ, चेतन सेठ, राजेश तिवारी, माया मिश्रा, साधना तिवारी, सुषमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।