फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When warned over the phone, the sweeper appeared within half an hour

Mirzapur News: फोन पर चेतावनी दी तो आधे घंटे में हाजिर हुआ सफाईकर्मी

Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
When warned over the phone, the sweeper appeared within half an hour
हलिया। जिले में चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान रविवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ड्रमंडगंज बाजार पहुंचे। जहां साफ-सफाई का जायजा लिया। देवहट ग्राम पंचायत में नियुक्त तीन में मौके पर मात्र एक सफाईकर्मी मिलने पर डीपीआरओ ने निलंबन की चेतावनी दी तो सफाईकर्मी आधे घंटे के अंदर सामने हाजिर हुए।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने सफाई कर्मी कृष्ण कांत को कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय के बाहर कचरा देखकर नाराजगी व्यक्त की। केयर टेकर और सफाईकर्मी को कचरा को आरआरसी में निस्तारण को कहा। दशहरा मैदान और मंडी समिति के बाहर बने यूरिन के भीतर और बाहर गंदगी पर डीपीआरओ ने सचिव और सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। ड्रमंडगंज में सफाईकर्मियों द्वारा नियमित साफ सफाई नहीं किए जाने की शिकायत पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से साफ सफाई करने का सख्त निर्देश दिया। स्थानीय निवासी तारकेश्वर केशरी ने बाजार की जलनिकासी के लिए पक्के नाले के निर्माण की मांग की। शिकायत पर डीपीआरओ ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से होकर बहने वाले नाले को देखा। क्षेत्र पंचायत से पक्का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। आरआरसी पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग न किए जाने पर प्रबंधक को निर्देशित किया। ग्राम सचिवालय निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण और पंचायत भवन निर्माण के लिए सचिव को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। ड्रमंडगंज बाजार निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने तीन दिन के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक बैंक और कूड़ेदान लगवाने का निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व प्रधान मंगलदास जायसवाल, तारकेश्वर केसरी, धीरज केशरी, संजय सिंह, पिंटू केशरी, ओंकार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed