फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When he abused his wife, he murdered her and threw her body in a well.

Mirzapur News: पत्नी को बोला अपशब्द तो हत्या कर शव कुएं में फेंका, तीन गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
When he abused his wife, he murdered her and threw her body in a well.
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के काली खोह की झाड़ियों के बीच कुएं में मिले अंतुनाथ के शव के मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया। आरोपियों के बताए जाने पर सपेरे का बीन आदि सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागर में शनिवार की शाम को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पत्नी को अपशब्द बोलने पर सुनील ने अपने साथी नीरज व किशन के साथ मिलकर अंतुनाथ की हत्या कर शव को कुएं में छिपा दिया था। प्रयागराज थाना बारा जज्जी का पुरा लोहगरा निवासी अंतुनाथ 40 विंध्याचल में रहकर सपेरा था।
विज्ञापन

15 सितंबर की शाम को कहीं चला गया। 17 सितंबर को अंतुनाथ के पिता कंचननाथ की प्राप्त तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोज कर रही थी। आठ अक्तूबर को काली खोह की झाड़ियों के बीच स्थित कुएं से अन्तुनाथ का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसका हाथ बंधा था। जिस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि शिवपुर ओवर ब्रिज के पास से शनिवार को तीन आरोपी नीरज कुमार चौहान, सुनील कुमार चौहान और किशन कुमार चौहान उर्फ सोहित निवासी बड़ा बगीचा शिवपुर थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया गया। बताया कि सपेरा अंतुनाथ वर्षों से विंध्याचल में रहकर सांप पकड़ने का काम करता था। सांप दिखाकर जीविकोपार्जन करता था। वह शिवपुर सुनील के घर के बगल में वीरेंद्र की दुकान में रहता था। नीरज कुमार चौहान, सुनील कुमार चौहान व किशन कुमार चौहान साथ-साथ खाते पीते थे। 15 सितंबर को खाते-पीते समय सुनील और अन्तुनाथ के बीच कहासुनी व झगड़ा हो गया। अन्तुनाथ ने सुनील की पत्नी को अपशब्द बोला। जिस पर सुनील ने उसे मारापीटा । इसके बाद अन्तुनाथ रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। किशन कुमार चौहान बाइक लेकर आया । जिस पर सुनील भी बैठ गया। पटेंगरा नाला से अन्तुनाथ को भी बाइक पर बैठाकर काली खोह ले गए। सुनील ने अंतुनाथ के अण्डकोश पर पैर से मारा। जिससे वह बेहोश हो गया। तब उसका बाल पकड़ कर पत्थर से लड़ा दिए। शर्ट खोलकर दोनों हाथ पीछे बांध दिए। उसको वहीं छोड़कर पुनः वापस आए। नीरज को मोबाइल के साथ लेकर आए। जिससे मोबाइल से प्रकाश किया जा सके। तीनों मिलकर उसे कुएं में डाल दिया। तीनों के बताने प झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ बीन, प्लास्टिक की बाल्टी व स्टील का डिब्बा, मृतक का आधार कार्ड, 200 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक को पुुलिस ने पंचायत भवन बड़ा बगीचा शिवपुर से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed