फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When action was taken against the accused of raping an innocent, he started threatening

Mirzapur News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर हुई कार्रवाई तो दे रहा धमकी

Sat, 17 May 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
When action was taken against the accused of raping an innocent, he started threatening
मिर्जापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। जिला पंचायत सभागार में उत्पीड़न का शिकार महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे लालगंज गई जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से उनकी समस्या जानी।
विज्ञापन

जनसुनवाई में विंध्याचल थाना क्षेत्र का एक मामला आया। सात वर्ष की बालिका का पड़ोस युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कार्रवाई हुई तो आरोपी जेल चला गया लेकिन अब उसके घर वाले बालिका के परिजनों को धमकी दे रहे हैं। बालिका के परिवार में केवल महिलाएं ही हैं। उन्होंने जनसुनवाई में गुहार लगाई। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में आठ मामले आए। इसमें घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम के भी मामले थे। जनसुनवाई में महिला थाना प्रभारी ज्ञानुप्रिया, डा. मंजू यादव आदि थे। लालगंज : सीएचसी में चिकित्सक एवं स्टाफ नर्सों को बिना यूनिफॉर्म देख उन्होंने नसीहत दी। उन्होंने साड़ी में मिली स्टाफ नर्सों से कहा कि यूनिफॉर्म में रहेंगी तो अंजान लोग भी सिस्टर जैसे मर्यादित शब्द का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना यूनिफॉर्म में कोई भी स्टाफ नहीं रहेगा। ऑन ड्यूटी सभी अपने ड्रेस कोड में रहेंगे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमर बहादुर सिंह को बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मरीजों से समस्या जानी, मरीजों ने बताया कि चहारदीवारी टूटी हुई है। इससे आवारा पशु परिसर में घूमते हैं। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और रहन-सहन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कठवार गांव में कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और समस्याएं सुनीं। आवासीय विद्यालय की वार्डन और शिक्षिकाओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं और शासन के मंशानुरूप विद्यालय में शैक्षिक माहौल बनाए रखने की बात कही। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और और भोजन की गुणवत्ता को लेकर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed