फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat will be cultivated in 143479 hectares in Rabi season

Mirzapur News: रबी सीजन में 143479 हेक्टेयर में होगी गेहूं की खेती

Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be cultivated in 143479 hectares in Rabi season
मिर्जापुर। रबी सीजन में खेती के लिए शासनस्तर से लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। रबी सीजन में जिले में 143479 हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाएगी। गेहूं, जौ, चना व मटर सहित अन्य फसलों के लिए कुल 193244 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य आवंटित है। इसकी तुलना में अब तक कुल 17562 हेक्टेयर में रबी की फसलों की बोआई की गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से गेहूं के लिए आवंटित लक्ष्य 143479 हेक्टेयर की तुलना में अब तक 500 हेक्टेयर में बोआई की गई है। जौ के लिए 5607 हेक्टेयर लक्ष्य की तुलना में 110 हेक्टेयर, चना के लिए तय लक्ष्य 15263 हेक्टेयर की तुलना में 6223 हेक्टेयर में इसकी बोआई की गई है। इसी तरह से मटर की खेती के लिए आवंटित लक्ष्य 5764 हेक्टेयर की तुलना में 3825 हेक्टेयर, मसूर के लिए आवंटित लक्ष्य 6678 हेक्टेयर की तुलना में 1225 हेक्टेयर तथा राई के लिए तय लक्ष्य 3483 हेक्टेयर की तुलना में 2975 हेक्टेयर में बोआई की गई है। इसके अलावा अलसी के लिए निर्धारित लक्ष्य 7170 की तुलना में 1010 हेक्टेयर, तोरिया की खेती के लिए आवंटित लक्ष्य 1693 हेक्टेयर की तुलना में 1694 हेक्टेयर में बोआई की गई है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि रबी सीजन में गेहूं की बोआई के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक उपर्युक्त सीजन माना जाता है। अच्छी पैदावार के लिए किसान धान की कटाई के बाद खेतों का पलेवा कर ही गेहूं की बोआई करें। अभी चना, मटर, सरसों, मसूर आदि के बीज बोए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed