{"_id":"6456a32a53f39553d30cc454","slug":"wheat-procurement-fulfillment-of-the-target-became-a-challenge-mirzapur-news-c-20-1-191072-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद : लक्ष्य की पूर्ति बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद : लक्ष्य की पूर्ति बनी चुनौती
विज्ञापन
मिर्जापुर। धान की तरह इस बार गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद के बावजूद पांच मई तक जिले में विभिन्न केंद्रों ने 1674 किसानों से सिर्फ 7082.10 एमटी गेहूं की खरीद की है। उधर, पिछले वर्ष अब तक 3092 किसानों से 11829.72 एमटी गेहूं खरीद कर ली गई थी। जिले में धीमी खरीद से खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
सदर, चुनार, मड़िहान व लालगंज तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड, मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम को मिलाकर कुल 75 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें से 74 केंद्रों पर खरीद शुरू कर दी गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी जिले को 72000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से खाद्य विभाग द्वारा खरीद लक्ष्य 11520 एमटी की तुलना में 12 केंद्रों पर 3141 एमटी गेहूं खरीद की गई है। पीसीएफ के 24 केंद्रों को दिए गए लक्ष्य 23040 एमटी की तुलना में 1889.55 एमटी गेहूं खरीद की गई है। इसी तरह पीसीयू को आवंटित लक्ष्य 16320 एमटी की तुलना में 17 केंद्रों पर 871.90 एमटी गेहूं खरीद की गई है। यूूपीएसएस के 13 केंद्रों पर आवंटित 12480 एमटी की तुलना में 101325 एमटी गेहूं खरीद की गई है। नैफेड के चार केंद्रों को आवंटित लक्ष्य 4800 एमटी की तुलना में 40.85 एमटी गेहूं खरीद की गई है। मंडी समिति के दो केंद्रों को आवंटित लक्ष्य 1920 एमटी की तुलना में 18 एमटी व भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों को आवंटित लक्ष्य 1920 एमटी की अब तक 107.55 एमटी गेहूं खरीद की गई है। इस तरह से अब तक कुल 7082.10 एमटी गेहूं खरीद की गई है। उधर, मोबाइल टीमों ने भी अब तक 1188.20 एमटी गेहूं खरीद की है।
डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह का कहना है कि जिले में खुले 75 केंद्रों में से 74 पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है। सभी केंद्रों को मिलाकर अब तक 7082.10 एमटी गेहूं खरीद की गई है। शासन के निर्देश पर मोबाइल टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। अपेक्षित परिणाम भी सामने आने लगे हैं। उम्मीद है पिछले साल की तरह इस बार भी लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।