फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat procurement could not be achieved even half of the target

लक्ष्य का आधा भी नहीं हो सकी गेहूं खरीद

Thu, 16 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could not be achieved even half of the target
जिले में इस बार गेहूं की खरीद बहुत धीमी गति से हो रही है। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में अभी तक मात्र 21119.38 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा सकी है। जो लक्ष्य का मात्र 29.33 प्रतिशत ही है। इस बीच गेहूं खरीद की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
विज्ञापन

पूरा समय बीत जाने के बाद भी किसानों की आमद गेहूं खरीद केंद्रों तक नहीं हो रही है। इस बार जिले के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 72000 एमटी निर्धारित किया गया था। जिले में गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 57 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 37, पीसीयू के पांच, नेकाफ तथा भारतीय खाद्य निगम के एक-एक केंद्र शामिल हैं। नगर में खाद्य विभाग व एफसीआई के एक-एक केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले में इस बार मंगलवार तक के आंकड़ों के अनुसार क्रय केंद्रों तक मात्र 5571 किसान ही पहुंच सके। हालांकि किसानों को गेहूं मूल्य के भुगतान का प्रतिशत काफी अच्छा है। अभी तक जिले में 5333 किसानों को 4063.37 लाख रुपये भुगतान किया जा चुका है। फिलहाल 238 किसानों का भुगतान लंबित हैं। जिला खाद्य अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि गेहूं की खरीद अपेक्षाकृत धीमी है। पिछले वर्ष अब तक 16801 किसानों से 64759.70 टन गेहूं की खरीद की गई थी। उधर, विंध्याचल मंडल गेहूं खरीद में प्रदेश में अभी भी अव्वल है। पूरे प्रदेश में जिला 44 हजार एमटी गेहूं की खरीद कर प्रथम स्थान पर बना हुआ है। प्रतिशत की बात करें तो लक्ष्य के मुताबिक 29 प्रतिशत से अधिक की खरीद हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर 18 प्रतिशत खरीद के साथ आजमगढ़ मंडल है। संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने बताया कि मंडल प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 30 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed