फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   What could not be done in 70 years, happened in just a few years: Ratnakar

70 वर्षों में जो नहीं हो सका, मात्र कुछ वर्षों में हो गया : रत्नाकर

Thu, 19 Mar 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
What could not be done in 70 years, happened in just a few years: Ratnakar
-नवनिर्माण के नौ साल कार्यक्रम में नगर विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन


फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

विंध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल नव निर्माण कार्यक्रम के लिए रोडवेज बस स्टैंड परिसर प्रशासन की तरफ से बुधवार को सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो कार्य 70 वर्षों में किसी ने नहीं किया वह मुख्यमंत्री ने मात्र कुछ वर्षों में कर दिया। विकास गिनाते हुए नगर विधायक ने कहा मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार और शुरू भी हो गया है। मिर्जापुर में विंध्य विश्वविद्यालय का सौगात। एक विंध्याचल से सिक्स लेन पुल का निर्माण भी शुरू हो गया है। कहा रामपुर जोपा घाट पर फोर लेन का पुल बन रहा है। दो प्लाटून पुल बन गए हैं। इस दौरान मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed