फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Welcome to Padmashree Ajita Srivastava

पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव का हुआ स्वागत

Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Padmashree Ajita Srivastava
पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव के आगमन पर नगर के लोग स्वागत करते । - फोटो : MIRZAPUR
दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री सम्मान लेकर लौटीं कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर मौजूद विभिन्न संगठन के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

लोगों ने इस पुरस्कार को इस जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। सुबह आठ बजे जैसे ही वे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरीं। प्लेटफार्म पर मौजूद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने जय घोष के साथ उनका माल्यार्पण किया। उन्होंने ट्रेन से उतरते ही मिर्जापुर की धरती को प्रणाम किया और जय मां विंध्यवासिनी का नारा लगाया। सम्मान पाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी के आंसू छलकते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि मिर्जापुर का सम्मान है। उन सभी लोगों का सम्मान है जिन्होंने सदैव उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उनका आवास विकास कालोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचने पर भी स्वागत किया गया। कालोनी के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। अजीता श्रीवास्तव ने कहा कि अपनों का यह सम्मान सबसे बड़ा सम्मान है। इस मौके पर गणेश गंभीर, शुभम श्रीवास्तव, शंकर राय, हिंयुवा के जिला अध्यक्ष अमित श्रीनेत, मनोज श्रीवास्तव, डा. अरविंद श्रीवास्तव, संजय व विवेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed