{"_id":"5e1e111c8ebc3e4b23733075","slug":"wear-helmet-dm-mirzapur-news-vns505121381","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी जरुर लगाएं हेलमेट-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी जरुर लगाएं हेलमेट-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा का पालन करते हुए हेलमेट लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने एएसपी सिटी को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्रवाई की सूचना संभागीय परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। बैठक में ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के उमेश पांडेय ने डीएम से शहर में ट्रांसपोर्ट की स्थापना की मांग की।
डीएम ने कहा कि ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए, जहां पर दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। जहां सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। डीएम ने 10 करोड़ के ऊपर की सड़क परियोजनाओं में ढाई प्रतिशत की धनराशि रोड सेफ्टी आडिट कराए जाने के लिए एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओपी सिंह ने स्कूली वाहनों की पुलिस और परिवहन से संयुक्त चेकिंग कराए जाने का सुझाव दिया। कहाकि विद्यालय प्रबंधन अभिभावक-शिक्षक की बैठक में अभिभावकों से अपील करे कि वे बच्चों को सुरिक्षत वाहनों में ही स्कूल भेंजे। टेंपो में बच्चों को न भेंजे। एआरटीओ रविकांत शुक्ला ने बताया कि 11 से 17 जनवरी तक 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को यातायात के लिए जागरूक किया जा रहा है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, बीएसए विरेंद्र कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज हरिशंकर पांडेय, यातायात प्रभारी अमरजीत चौहान, अमरदीप सिंह, विवेक बरनवाल, विंध्याचल कुशवाहा आदि रहे।