फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Weaknesses biphare DM

खामियों पर बिफरे डीएम

Wed, 10 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 10 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Weaknesses biphare DM
जिलाधिकारी ने मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक पटल पर कई वर्षों से एक ही कर्मचारी के जमे रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा अब कोई भी कर्मचारी एक पटल पर कई वर्षों तक काम नहीं करेगा। उन्होंने कई गड़बड़ियां पकड़ी और अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही पालिका कार्यालय में साफ सफाई और रजिस्टरों के रखरखाव का काम युद्धस्तर पर शुरु हो चुका था लेकिन इन सब के बावजूद डीएम की पारखी नजरों ने कमियों को ढूंढ ही लिया।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे नगरपालिका पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह  ने सबसे पहले पंप हाउस को देखा जहां नलकूप चालक का नाम गलत अंकित था। उन्होंने उस नाम को तुरंत हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि जब कोई अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर जाता है तो उसके स्थान पर किसी और कार्य देखे जाने के लिए लगाया जाए।

 डीएम ने प्रधान कार्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां के तहसील दिवस रजिस्टर, नगर पालिका रजिस्टर को चेक किया। संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि समय पर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाय।

उन्होंने जन सूचना रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर देखा तथा प्रार्थना पत्रों का विगत कई माह से निस्तारण न होने पर संबंधित को कड़ी हिदायत दी।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि श्रमिकों के पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके उपाय करें। डीएम ने पिछले पांच वर्षों तक कितने ठेकेदारों को कार्य का ठेका दिया गया


 और कितने कार्य ठीक  हुए, कितने ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई और कितनों को ब्लैक लिस्ट किया गया इसका विवरण मांगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कोषाधिकारी अमर सिंह, ईओ संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed