फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   water wasted by seepage

Mirzapur News: सीपेज से बर्बाद हो रहा पानी

Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
water wasted by seepage
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय से सटे सिटी विकास खंड क्षेत्र के 1.465 एमसीएम (मिलीयन क्यूबिक मीटर)क्षमता वाले लोअर खजुरी पिकअप बियर बंधा उपेक्षा का शिकार है। सीपेज के चलते बंधे का पानी व्यर्थ में बह जा रहा है। इससे जुड़ी नहरें सूखी पड़ी हुई हैं। टेल पर बसे किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


खजुरी नदी पर बने बंधे से बाईं तरफ लोअर खजुरी नहर निकली गई है। करीब 10 किलोमीटर लंबे नहर से बरकछाकला, शाहपुर चौसा, इंदरपुर, कतरन, राजपुर, दलिख, मिश्र लहौली,चेरुईराम, अघौली, खजुरी, भरुहना, रमईपट्टी, अर्जुनपुर, अनंतरामपट्टी, पठानपट्टी गांवों के किसान अपने खेतों में फसलों की सिंचाई करते रहे हैं। इसी तरह 13.5 किलोमीटर लंबे दाईं तरफ लोअर खजुरी नहर से बरजीमुकुंदपुर, रायपुर पोख्ता, धोबही, टेंगराही, हुरुआ, भेंवरकरमनपुर, झिंगुरा, मुल्हवा आदि गांवों में खेतों की सिंचाई होती रही है। इस समय टेल पर बसे किसानों की कौन कहे, हेड पर बसे किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। नहरों में जगह-जगह जंगली घास उग चुकी है। नहर भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

खजुरी बंधे के रखरखाव व मरम्मत के नाम पर भले ही समय-समय पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। उधर, बंधे में सीपेज के चलते 24 घंटे गिरकर बर्बाद हो रहा है। इससे बंधे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मिर्जापुर नहर प्रखंड के सहायक अभियंता परवेज सिद्दीकी का कहना है कि लोवर खजुरी पिकअप बियर का समय-समय पर रखरखाव किया जाता है। इन दिनों सर्वे का भी काम चल रहा है। बजट के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। धन उपलब्ध होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed