{"_id":"6a8ca8c96728a9e477008399","slug":"water-level-of-sirsi-dam-rises-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159957-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिरसी बांध का जलस्तर बढ़ा, दो गेट खोलकर छोड़ा 1000 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिरसी बांध का जलस्तर बढ़ा, दो गेट खोलकर छोड़ा 1000 क्यूसेक पानी
विज्ञापन
सिरसी बांध से छोड़ा गया पानी।- सोशल मीडिया।
- फोटो : Archive
सुरक्षा के मद्देनजर सिरसी फॉल पर्यटकों के लिए बंद, सैलानी मायूस
मिर्जापुर। सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में तेज बारिश से सिरसी बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। बांध की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को दो गेट खोलकर 1000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे नदी-नालों में भी उफान आ गया।
जूनियर इंजीनियर निसार अहमद ने बताया कि बांध का जलस्तर 217.40 मीटर से ऊपर पहुंचने लगा था। रेगुलेशन ऑर्डर के अनुसार एहतियातन पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
सिरसी फॉल बंद, सैलानियों की बढ़ी मायूसी
बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सिरसी फॉल पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। रेंजर गोबर्धन गिरीराज गिरी मय दलबल फॉल की निगरानी में लगे रहे। पानी की रफ्तार को देखते हुए मुख्य रास्ता बंद कर सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए इस कदम से फॉल पहुंचे पर्यटक मायूस होकर लौटे। रेंजर ने बताया कि सैलानियों की सुरक्षा के लिए फॉल बंद किया गया है।

सिरसी बांध से छोड़ा गया पानी।- सोशल मीडिया।- फोटो : Archive
विज्ञापन