{"_id":"667de82a9ec1f7b224056ab4","slug":"water-crisis-increased-again-in-many-wards-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-118234-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कई वार्डों में फिर बढ़ा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कई वार्डों में फिर बढ़ा पानी का संकट
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर के वार्डों में फिर पानी का संकट पैदा हो गया है। कई वार्डों मेंं पानी के लिए टैंकर भेजे जा रहे हैं। चंद्रदीपा और बसही वार्ड में तो पानी का संकट गहरा गया है। इन वार्डों में जलापूर्ति ही नहीं हो पा रही है। इसके चलते नागरिकों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
नगर के गणेशगंज, बथुआ, चंद्रदीपा, बसही, मुकेरी बाजार आदि वार्डों में टांडा जलाशय से जलापूर्ति की जाती रही है। इस समय टांडा जलाशय में पानी समाप्त हो चुका है। इसलिए ज्यादातर जगहों पर अमृत योजना के तहत बने इनटेक वेल से पानी लेकर शोधन के बाद जलापूर्ति की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसमें भी पिछले दिनों गड़बड़ी पैदा हो गई थी। इसके चलते जलापूर्ति बाधित हो गई थी। जब नागरिकों ने पानी के संकट को लेकर शिकायत करनी शुरू की तो उसे ठीक किया गया। चंद्रदीपा वार्ड की स्थिति तो और ज्यादा खराब है। वार्ड के सभासद विनोद यादव का आरोप है कि टांडा जलाशय का पानी तो दूर, उनके क्षेत्र में अमृत योजना का भी पानी नहीं मिल रहा है। किसी तरह से हैंडपंप, टैंकर तथा मिनी ट्यूबवेल के माध्यम से नागरिकों को पानी मिल पा रहा है। उनका कहना है कि पर्याप्त संख्या में मिनी ट्यूबवेल नहीं होने से पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। उनका कहना है कि उनके वार्ड में पर्याप्त संख्या में मिनी ट्यूबवेल लगने से समस्या का समाधान संभव है, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से भी कहा गया, लेकिन समस्या बनी हुई है।कमोवेश यही स्थिति सभी वार्डों में है। अभी तक अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन से कनेक्शन तक नहीं हो सका है। इसके चलते योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि जलापूर्ति पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कुछ गड़बड़ी पैदा हो गई थी, लेकिन उसे दूर कर लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है।