{"_id":"660b114ed6bc5a0b2d04dd04","slug":"was-getting-the-work-done-information-about-heart-attack-was-blown-away-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-560674-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: करा रहे थे काम, उड़ा दी गई हाॅर्ट अटैक की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: करा रहे थे काम, उड़ा दी गई हाॅर्ट अटैक की सूचना
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में सोमवार को अप्रैल फुल के नाम पर नगर पालिका एक कर्मचारी के साथ घिनौना मजाक किया गया। नगर पालिका मिर्जापुर के प्रकाश प्रभारी जटाशंकर सिंह पटेल इन दिनों चैत्र नवरात्र की तैयारियां करा रहे हैं। इसी सिलसिले में वे सोमवार को विंध्याचल में काम करा रहे थे। उस दौरान उनके विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सभासद ने उनके हार्ट अटैक होने की सूचना दे दी। कहा गया कि जटाशंकर को हाॅर्ट अटैक आ गया है और वे मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप पर यह सूचना देखते ही उनकी पत्नी और उनका पांच साल बच्चा भयभीत हो गए और रोने लगे। जटाशंकर दूसरे जिले के निवासी हैं और नौकरी के सिलसिले में मिर्जापुर आए हुए हैं। बताया जाता है कि ग्रुप पर यह सूचना देख नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मंडलीय अस्पताल पहुंच गए, लेकिन उसके बाद ग्रुप पर मैसेज आया कि अप्रैल फुल की शुभकामनाएं। यह पोस्ट देखते ही कुछ लोगों ने कमेंट भी किया कि ऐसा घिनौना मजाक नहीं करना चाहिए। जब यह बात जटाशंकर को पता चली तो उन्होंने संबंधित सभासद से संपर्क कर अपनी आपत्ति जताई। बताया जाता है कि आपत्ति जताने पर सभासद उनसे लड़ने को तैयार हो गया और अपनी बात पर डटा रहा। इस पर जटाशंकर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल से बात करके अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला को मामले की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने उनको दो अप्रैल को कार्यालय में आने की बात कहकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस बात को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है और सभी इसकी निंदा कर रहे हैं। जटाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि वे इस मामले को विधिक कार्रवाई के लिए भी प्रस्तुत करेंगे।