फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Warning to the authorities if the work is not in progress

कार्य में प्रगति न होने पर अधिकारियों को चेतावनी

Tue, 02 Mar 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Warning to the authorities if the work is not in progress
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद रुर्बन मिशन की बैठक में अपेक्षित प्रगति न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और कठोर कार्रवाई की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के दो क्लस्टर पटेहरा व हलिया के कुछ गांवों को गुजरात के सूरत जिले के बादेन गांव की तर्ज पर मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू किया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत इन गांवों का विकास होना है। इन गांवों के विकास के लिए 35 विभाग एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी इन गांवों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्यों को पूरा किया जाए। काम जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागों की ढिलाई से काम पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि काम को हर हाल में निर्धारित समय में ही पूरा किया जाना चाहिए। पटेहरा क्लस्टर में 15 तथा हलिया क्लस्टर में 12 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय व 35 विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed