{"_id":"67f1891100055484bd0151e7","slug":"waqf-bill-will-benefit-poor-muslims-arun-singh-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131905-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बिल से गरीब मुस्लिमों का भला होगा : अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बिल से गरीब मुस्लिमों का भला होगा : अरुण सिंह
विज्ञापन
मिर्जापुर। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि वक्फ बिल से गरीब मुस्लिम परिवारों का भला होगा। अभी उनको भड़काया जा रहा है लेकिन भविष्य में उन्हें इसका लाभ समझ में आएगा। वे शनिवार को बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
राज्यसभा सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। वक्फ की लाखों एकड़ जमीन का लाभ लाभ भूमाफिया ले रहे हैं। इस बिल से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसेगा, इसलिए वे चिल्ला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह से विपक्ष ने तीन तलाक, सीएए, 370 पर भ्रम फैलाया था लेकिन आज कश्मीर में विकास की गंगा कोई भी देख सकता है। पहले कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना मुश्किल था, आज वहां हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में विकास की गंगा बह रही है। यह जिला तीन बड़े एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। इसमें गंगा एक्सप्रेस वे, विंध्य एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे शामिल है। उन्होंने सड़कों की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस पर बात करेंगे।
भाजपा महासचिव ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ वार से अमेरिका के ही लोग असंतुष्ट हैं। भारत सरकार इस पर चिंतन कर रही है। कहा किसान मोदी जी के साथ हैं। इसके बाद उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर छह से 12 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमाें की जानकारी दी।
राज्यसभा सांसद ने एक साथ चुनाव को देशहित में बताया। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव का विचार एकदम सही है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति करता है। उसको हर काम में विरोध करना है। चाहे वह काम कितना भी सही हो। इस मौके पर उन्होंने अखंड मानस पाठ का शुभारंभ किया। लोक गायक शिवलाल गुप्ता ने गीत पेश किए। इस अवसर पर मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह आदि थे।