फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Want to serve by joining BJP: Priyanka

भाजपा से जुड़कर सेवा करना चाहती हूं : प्रियंका

Tue, 21 Dec 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Want to serve by joining BJP: Priyanka
बाजीराव कटरा स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करती भाजपा नेता प्रियंका पाडेंय। - फोटो : MIRZAPUR
स्वामी चिन्मयानंद की पत्नी व भाजपा नेत्री प्रियंका पांडेय ने कहा है कि वह जनसेवा करना चाहती हैं। इसके लिए भाजपा जैसी पार्टी को इसलिए चुना कि यह जनता के अधिक निकट है। वह मंगलवार को बाजीराव कटरा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

प्रियंका पांडेय ने कहा कि इसके पहले वह विश्व कल्याणा मिशन से जुड़कर काम कर रही थीं लेकिन अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वकांक्षा नहीं है लेकिन यदि पार्टी चाहेगी तो वह मिर्जापुर में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके पहले भी जनता के लिए काम करती रही हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद की पत्नी प्रियंका पांडेय का अटल बिहारी वाजपेयी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पुष्प एवं बैंड बाजा के साथ स्वागत किया। मोतीझील मार्ग पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी के आवास पर महिलाओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका पांडेय ने मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान पूर्वक दर्शन पूजन कर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवता के चरण स्पर्श करते हुए हवन कुंड की परिक्रमा की। होटल गायत्री पैलेस में शिवराम मिश्रा ने अंग वस्त्र देकर प्रियंका पांडेय का सम्मान किया। दर्शन पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित मुन्ना मोछा ने कराया। पत्रकारों से कहा कि मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में वर्षों से आती रही हूं। अब मैं भाजपा परिवार की सदस्य हूं। सेवा भाव से पार्टी से जुड़ी हूं अगर चुनाव लड़ने का आदेश मिला तो पालन करुंगी । दर्शन पूजन करने के बाद वे गैपुरा के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed