फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wall collapses, husband dies, wife injured

Mirzapur News: दीवार गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses, husband dies, wife injured
जमालपुर (मिर्जापुर)। पकरी गांव में सोमवार की रात करीब आठ बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, उसी बीच पति की मौत हो गई। घायल पत्नी को इलाज को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पकरी गांव निवासी श्रमिक लक्ष्मन पटेल (45) अपने कच्चे मकान में बैठे थे। पत्नी फुलमनी (40) खाना बना रही थीं। ठंड के कारण पत्नी ने पति लक्ष्मन को चूल्हे के पास बुलाया। वे चूल्हे के पास बैठे थे। तभी दीवार भरभराकर गिर गई। उसके मलबे में दंपती दब गए। दीवार गिरने की आवाज और दंपती की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। लोगाें ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इलाज के बाबत ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया। इस बीच पति की अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई। एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल पत्नी फुलमनी को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया। लक्ष्मन से दो पुत्र हैं। दोनों की शादी हो गई है। बड़ा पुत्र अलग रहता है। छोटे पुत्र की पत्नी मायके गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। ग्राम प्रधान मालिक सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय दीवार गिरने से पति की मौत हो गई। अदलहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रीत ने बताया कि दीवार गिरने से पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

नवंबर 2023 में कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास एक गोदाम में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। दो लोग घायल हो गए थे।
अगस्त 2023 में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली का अड्डा के पास भवन निर्माण के दौरान पड़ोसी की ईंट की दीवार गिरने से भवन स्वामी के साथ दो मजदूर दब गए।दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। किसी तरह से मलबा में दबे तीनों लोगों को निकाला गया। हादसे में वृद्ध भवन स्वामी की मौत हो गई थी। दो मजदूरों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed