{"_id":"669cd3ab98508eee3e00c5a7","slug":"wall-collapsed-three-teenage-girls-buried-in-mirzapur-one-dead-and-two-injured-family-members-chaos-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भरभरा कर गिरी दीवार, तीन किशोरियां दबीं, एक की मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भरभरा कर गिरी दीवार, तीन किशोरियां दबीं, एक की मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 21 Jul 2024 02:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:54 PM IST
सार
Mirzapur News: दीवार गिरने की सूचना पाकर मौके पर चील्ह थाना की पुलिस पहुंच गई। इससे पहले ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल बच्चियों को अस्पताल में भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज चौकी के पास स्थित अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में दिवार गिरने से एक बालिका की मौत हो गई जबकि दो किशोरी घायल हो गईं। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अनुरुद्धपूर पूरब पट्टी गांव में सुबह 10 बजे लल्लन की पुत्री आस्था यादव (12), विजय शंकर की पुत्री चंदा (17) व अंजलि (18) चचेरी बहनें हैंडपंप पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान दीवार गिरने से तीनों दब गई। दबने से आस्था की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था, अंजलि व चंदा हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थीं। वहां स्नान के दौरान चहारदीवारी भरभरा कर गिर पड़ी, इसमें आस्था पुत्री लल्लन और अंजलि, चंदा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपीगंज ले गए, जहां पर डॉक्टर ने आस्था को मृत घोषित कर दिया।