फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voting for MLC elections will be held on March 3

एमएलसी चुनाव के लिए तीन मार्च को होगा मतदान

Mon, 31 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Voting for MLC elections will be held on March 3
मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए एमएलसी का चुनाव तीन मार्च को होगा। चुनाव की सूचना चार फरवरी को जारी होगी। जबकि मतदान तीन मार्च को होगा और मतगणना 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन

इस प्राधिकृत क्षेत्र के चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों समेत सांसद ,विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष व सभी सभासद मतदान करते हैं। सभी विकासखंड मुख्यालयों व नगर पालिका पर मतदान केंद्र बनाया जाएगा। पिछली बार जिले में 16 बूथ और सोनभद्र में 10 सहित 26 बूथ बनाए गए थे। इस बार भी चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि मिर्जापुर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात मार्च को होना है, जबकि विधान परिषद के लिए मतदान तीन मार्च को ही कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को तथा विधान परिषद चुनाव की मतगणना 12 मार्च को कराई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अब नई मतदाता सूची तैयार करने का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी सीट पर पिछले चुनाव में रामलली मिश्रा ने 222 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया था। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामलली मिश्रा को एक हजार छह सौ 55 वोट मिले थे। जबकि बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन नारायण सिंह को एक हजार चार सौ 33 वोट मिले। तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने 94 मतों को निरस्त घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में सांसद, पांच विधायक, 809 प्रधान, 1092 क्षेत्र पंचायत सदस्य, एक जिला पंचायत अध्यक्ष, 44 जिला पंचायत सदस्य, तीन नगर पालिका अध्यक्ष व एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सभी सभासद मतदान करेंगे। इसमें जनता द्वारा सीधे चुने गए जनप्रतिनिधि मतदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed