फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voters increased by 6753 in five assembly constituencies

Mirzapur News: पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 6753 मतदाता

Wed, 24 Jan 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Voters increased by 6753 in five assembly constituencies
मिर्जापुर। पुनरीक्षण अभियान के बाद मंगलवार को विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। पिछली बार की तुलना में इस बार जिले में कुल 6753 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 3341 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रकाशित अंतिम सूची में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1897805 मतदाता शामिल हैं। इनमें 994546 पुरुष और 903154 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 105 है। पिछली बार प्रकाशित सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 1891042 थी। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 992400 और महिला मतदाताओं की संख्या 898512 थी। पिछली बार अन्य की संख्या 130 थी। इस बार छानबे विधानसभा क्षेत्र में कुल 369860 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 193902 पुरुष और 175934 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य की संख्या 24 है। नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 400306 मतदाता हैं। इनमें 210232 पुरुष और 190047 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य की संख्या 27 है। मझवां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 400931 है। इसमें 211080 पुरुष और 189829 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य की संख्या 22 है। इसी तरह से चुनार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 356034 हैं। इनमें 185334 पुरुष और 170684 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य की संख्या 16 है। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में कुल 370674 मतदाता हैं। इनमें 193998 पुरुष और 176660 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य की संख्या यहां भी 16 ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed