{"_id":"695eb9232f2c9a5e6c0e414c","slug":"visitors-will-get-pure-and-satvik-food-in-mai-ki-rasoi-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-146512-2026-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: विंध्यधाम में शुरू होगी माई की रसोई, दर्शनार्थियों को मिलेगी सात्विक भोजन; खिचड़ी से सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: विंध्यधाम में शुरू होगी माई की रसोई, दर्शनार्थियों को मिलेगी सात्विक भोजन; खिचड़ी से सुविधा शुरू
Thu, 08 Jan 2026 11:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:54 AM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यहां माई की रसोई शुरू होगी, जिसमें दर्शनार्थियों को शुद्ध व सात्विक भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
भोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका मिर्जापुर इसी 15 जनवरी को खिचड़ी पर्व से विंध्य धाम क्षेत्र में माई की रसोई शुरू करने जा रही है। इसमें दर्शनार्थियों को शुद्ध व सात्विक भोजन मिलेगा। प्रथम चरण में 200 लोगों की व्यवस्था की जाएगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी व्यवस्था होगी।
नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि मां के दर्शन के लिए नवरात्र में लाखों दर्शनार्थी विंध्याचल आते हैं। साथ ही सामान्य दिनों में भी इनकी संख्या कम नहीं होती। इसमें बहुत से ऐसे दर्शनार्थी होते हैं, जो बहुत दूर से आते हैं, उनको भोजन के लिए भटकना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका ने यह निर्णय लिया है।
पहले चरण में 200 लोगों के लिए दिन में एक समय व्यवस्था की जाएगी क्योंकि दिन में ही अधिकांश दर्शनार्थी आते हैं, उनसे नाम मात्र का शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क भी इसलिए लिया जाएगा ताकि लोग उसकी उपयोगिता समझें और उसे व्यर्थ न करें। पूरा भोजन शुद्ध व सात्विक होगा और स्वच्छ वातावरण में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ballia News: दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 10 घायल, छह जिला अस्पताल रेफर

पहली बार हो रही यह व्यवस्था
विंध्य क्षेत्र में यह पहला अवसर है जबकि यह व्यवस्था की जाएगी। नवरात्र के अवसर पर खाद्य विभाग की ओर से कम कीमत पर पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की जाती है लेकिन वह केवल नवरात्र तक ही होती है और आम जनता प्राय: उसके बारे में नहीं जान पाती।
नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि भोजन की व्यवस्था बरतर या मानकी बाई ट्रस्ट के अस्पताल वाले स्थान पर की जा सकती है। यह जगह विंध्य क्षेत्र के बीचोबीच है और अधिकांश भीड़ इसी के आसपास ही रहती है। इसलिए इसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह से नगर पालिका की होगी लेकिन यदि समाज के लोग इसमें सहयोगी बनते हैं तो उनका भी स्वागत लिया जाएगा।