फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Viral Video: Lekhpal caught on camera openly taking bribe in Mirzapur DM suspended

Viral Video: खुलेआम घूस लेते कैमरे में कैद हुआ लेखपाल, DM ने किया निलंबित, बुजुर्ग ने की थी शिकायत

Fri, 17 Mar 2023 05:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर में एक रिश्वतखोर लेखपाल घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मड़िहान ने रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Viral Video: Lekhpal caught on camera openly taking bribe in Mirzapur DM suspended
घूस लेते कैमरे में कैद हुआ लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर में एक रिश्वतखोर लेखपाल घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मड़िहान ने शुक्रवार को रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लेखपाल कैश लेकर इत्मिनान से गिन रहा है। बेबस लाचार बुजुर्ग रुपये देने के बाद देकर टकटकी लगाकर देख रहा है।  

विज्ञापन


प्रकरण में बुजुर्ग लक्ष्मी नारायण दूबे ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि लेखपाल कुंवर प्रसाद क्षेत्र पटेहरा कला उनको आए दिन फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही संक्रमणीय भूमि को राजस्व अभिलेखों से तहस नहस कराने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ना करने की एवज में मुझसे पैसे मांग रहे हैं। जिसके संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह ने इस प्रकरण की जांच की। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि शिकायतकर्ता के वीडियो क्लिप को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 30 घंटे से बिजली-पानी को तरसे हजारों लोग, साइकिल से पानी ढोने को मजबूर

इसमें स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता लक्ष्मी नारायण दूबे ने रुपये की गड्डी लेखपाल कुंवर प्रसाद को दिया। जिसको क्षेत्रीय लेखपाल ने अपने हाथ में लेकर मस्तक चढ़ाया। फिर नोटों को गिनकर अपने पास रख लिया। कहा गया कि प्रथम दृष्टया लेखपाल दोषी पाए जाते हैं। इस कृत्य के तहसील की छवि भी धूमिल होती है। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed