फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity employees strike: Thousands of people yearning for electricity and water for 30 hours, forced to c

Electricity employees strike: 30 घंटे से बिजली-पानी को तरसे हजारों लोग, साइकिल से पानी ढोने को मजबूर

Fri, 17 Mar 2023 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Mar 2023 10:05 AM IST
सार

आजमगढ़ के कई क्षेत्रों में बिजली 30 घंटे से भी अधिक समय से गुल है। जिसके कारण सुबह से ही लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। कोई साइकिल तो कोई बाइक और कोई ठेले पर पानी को ढोता नजर आया।

विज्ञापन
Electricity employees strike: Thousands of people yearning for electricity and water for 30 hours, forced to c
30 घंटे से बिजली-पानी को तरसे हजारों लोग, साइकिल से पानी ढोने को मजबूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है लेकिन फाल्ट को दूर करने के उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के मातनपुर फीडर में फाल्ट को दूर नहीं किया जा सका है जिसका परिणाम है कि इस फीडर से जुड़ी एक लाख से अधिक की आबादी बिजली पानी को तरस रही है।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। काफी हद तक प्रशासन अपने इस मकसद में कामयाब भी हुआ है। जहां फाल्ट नहीं है वहां तो प्रशासन लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध करा रहा है लेकिन जहां फाल्ट है वहां प्रशासन खुद का लाचार पा रहा है। क्योंकि जिन कर्मियों को तैनात किया गया है वह अनट्रेंड हैं उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल मातनपुर फीडर का भी है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से यह फीडर बंद है।

विज्ञापन

Electricity employees strike: Thousands of people yearning for electricity and water for 30 hours, forced to c
ठेले पर पानी को ढोते लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने यहां पर कर्मियों की तैनाती कर यहां से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया लेकिन विद्युत कर्मियों द्वारा किए फाल्ट के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नए कर्मचारियों द्वारा फाल्ट को तलाश किया गया लेकिन वह ढूंढ़ नहीं सके। जिसका परिणाम है इससे जुड़े पांडेय बाजार, आराजीबाग, कुंदीगढ़, बदरका, अतलस पोखरा, करतालपुर, ब्रह्मस्थान आदि क्षेत्रों की बिजली 30 घंटे से भी अधिक समय से गुल है। जिसके कारण सुबह से ही लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। कोई साइकिल तो कोई बाइक और कोई ठेले पर पानी को ढोता नजर आया।

रात में ही लोगों ने लगाया जाम
नगर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली बहाल होने और अपने मुहल्ले में बिजली न आने से नाराज आराजीबाग मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार की देर रात को ही चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्का जाम को समाप्त कराया।

जहां पर फाल्ट नहीं है वहां पर तो हमने बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया है। लेकिन मातनपुर फीडर में बिजली कर्मचारियों द्वारा ही कहीं फाल्ट किया गया है। जिसे ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है जैसे ही फाल्ट कहां है इसका पता चलेगा उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। -
अनिल कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed