फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vipin Dubey selected for the post of IPS

विपिन दूबे का आईपीएस पद पर हुआ चयन

Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vipin Dubey selected for the post of IPS
मिर्जापुर। जिले के कोन विकास खंड के जगदीशपुर निवासी दिव्यांश सिंह ने यूपीएससी में 49वीं रैंक हासिल की है। वे इसके पूर्व भी दो बार सफल हो चुके हैं। वर्तमान में वे फरीदाबाद में आयकर अधिकारी के रूप में तैनात हैं।
विज्ञापन

दिव्यांश सिंह ने पहली बार 389 रैंक हासिल की। उसके बाद 349वीं रैंक हासिल की। इस बार 2021 में उन्होंने 49वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता महेंद्र कुमार सिंह राजस्थान में अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत हैं। माता संध्या सिंह गृहिणी हैं तथा चाचा रविकर सिंह कोन विकास खंड के मवैया स्थित मिश्रीलाल इंटर कालेज में अध्यापक हैं।
विज्ञापन

वहीं, विकास खंड सीटी के ग्राम इंदीपर्वतपुर निवासी पूर्व खंड विकास अधिकारी विजय शंकर दूबे के पौत्र व अधिवक्ता पंकज दूबे के पुत्र विपिन दूबे ने संघ लोग सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 361वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के पद चयनित हुए। विपिन दूबे ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटर कालेज इलाहाबाद से उत्तीर्ण किया। 2018 में उत्तरांचल में एनआईटी से डिग्री हासिल करने के बाद बीई की डिग्री हासिल की। तीन वर्षों तक दिल्ली में कोचिंग कर सिविल सेवा में अपना स्थान प्राप्त करते हुए सफलता प्राप्त की। आईपीएस के पद पर चयनीय होने के बाद विपिन दूबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा विजय शंकर दूबे, चाचा मिथिलेश दूबे व अपने माता-पिता को दिया। विपिन दूबे को आईपीएस चयन होने पर अधिवक्ताओं में एडवोकेट अवधेश पांडेय, राजकुमार गुप्ता, विनोद, अजय दूबे आदि के साथ नीरज पांडेय समेत भारी संख्या में लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed