फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Violence in Rajasthan a well-planned plan: Kalraj Mishra

राजस्थान में हुई हिंसा एक सुनियोजित प्लान: कलराज मिश्र

Thu, 07 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Violence in Rajasthan a well-planned plan: Kalraj Mishra
मां विंध्यवासिनी माता गर्भ गृह में दर्शन पूजन करते राजस्थान राज्य के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश - फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पत्नी के साथ बुधवार को अपराह्न में करीब चार बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल पहुंचे।
विज्ञापन

दर्शनपूजन के पश्चात उन्होंने कहा कि वे दशकों से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आ रहे। मां हम सभी को स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करेें। राजस्थान के करौली में विगत दिनों हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लगता है कि यह एक सोची समझी व सुनियोजित रणनीति थी। मैंने इस संदर्भ में राजस्थान के डीजीपी से बात की थी। आग के बीच फंसी बच्ची को जिस तरह से एक कांस्टेबल ने अपनी जान जोख़िम में डालकर बाहर निकाला, उसकी वीरता का सम्मान करता हूं। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री की भी काफी प्रशंसा करता हूं कि उक्त कांस्टेबल को उन्होंने प्रोन्नत प्रदान की। राजस्थान पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। आगे राम नवमी है इसके दृष्टिगत अब भी वहां पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। दर्शन पूजन नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कराया। इस मौके पर मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed