फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyadham and tourist places can be monitored through drones even at night in varanasi

Mirzapur News: विंध्यधाम व पर्यटन स्थलों की रात में भी ड्रोन से हो सकेगी निगरानी, हाईटेक होगी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 02 Jul 2025 09:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 09:39 AM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में नवरात्र से पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 लाख की कीमत का हाई क्वालिटी नाइट विजन ड्रोन कैमरा लगाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
Vindhyadham and tourist places can be monitored through drones even at night in varanasi
drone - फोटो : istock

विस्तार

नवरात्र में विंध्याचल में भीड़ उमड़ने पर रात के अंधेरे में भी ड्रोन के जरिये आसानी से निगरानी हो सकेगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने 10 लाख की कीमत का हाई क्वालिटी नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाने के लिए ऑर्डर दिया है। इस ड्रोन कैमरे से बरसात के मौसम में जिले के पर्यटन स्थलों पर भी निगहबानी की जाएगी। इससे पर्यटन स्थलों पर दुर्घटनाएं और अपराध रोकने में पलिस को मदद मिलेगी।

विज्ञापन


बरसात के मौसम लखनियां दरी, चूना दरी, विंढम फाल, टांडा फाल, खरंजा फाल, कुशियरा फाल समेत अन्य जगहों बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। लापरवाही और मनमानी के कारण हर साल हादसे होते हैं। अमर उजाला ने एक हफ्ते पहले पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा का अभाव होने के कारण चेताया था। उसके बाद चूना दरी में दो और टांडा फाल में एक सैलानी की जान चली गई।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हाई क्वालिटी का ड्रोन कैमरा मंगाने के लिए ऑर्डर भेजा। इस कैमरे से रात के अंधेरे में भी निगरानी करना आसान होगा। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पर्यटन स्थलों के अलावा विंध्यधाम में भी नाइट विजन ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लखनियां और चूना दरी में तैनात की गई पीएसी
मिर्जापुर। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर हादसे रोकने के लिए पीएसी तैनात की जा रही है। लखनियां दरी, चूना दरी में पीएसी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। इसी तरह दूसरे जल प्रपातों पर भी पीएसी लगाई जाएगी। बताया कि चूना दरी पर खतरनाक जगह पर लोगों को रोकने के लिए पुलिस लगी थी, इसके बावजूद जंगल से पीछे के रास्ते वहां पहुंच गए थे।

क्या बोले अधिकारी
हाई क्वालिटी का नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया जा रहा है। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इससे पर्यटन स्थलों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा विंध्यधाम में नवरात्र में भीड़ बढ़ने पर भी ड्रोन कैमरे से निगहबानी में पुलिस को सहूलियत होगी। इससे रात के अंधेरे में भी आसानी से निगरानी हो सकेगी। -सोमेन बर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed