फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal police station in-charge suspended in connection with the escape of an animal smuggler in mirzapur

Mirzapur News: पशु तस्कर के भागने के मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष निलंबित, दोबारा पकड़ा गया बदमाश

Sat, 27 Dec 2025 05:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Dec 2025 05:06 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में पशु तस्कर के भागने के मामले में विंध्याचल थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया। तस्कर दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पूछताछ में बताया कि पुलिस उसे पहले भी पकड़कर छोड़ चुकी है। 

विज्ञापन
Vindhyachal police station in-charge suspended in connection with the escape of an animal smuggler in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के ड्रमंगगंज थाना पर तैनाती के दौरान एक आरोपी पशु तस्कर पुलिस की दबिश में भाग गया था। मामले में दोषी पाए जाने पर एसएसपी सोमेन बर्मा ने विंध्याचल थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
ड्रमंडगंज क्षेत्र के देवहट स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में पुलिस की पकड़ से दूर अमित जायसवाल उर्फ भोनू पुत्र राजेश जायसवाल निवासी जन्सों की मड़ई थाना अलीनगर जिला चंदौली को बृहस्पतिवार को पकड़ा। उसके खिलाफ ड्रमंडगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।  
विज्ञापन


आरोप है कि ड्रमंगगंज थाने पर तैनाती के दौरान वर्तमान विंध्याचल थानाध्यक्ष ने अमित जायसवाल को पकड़ा था। बृहस्पतिवार को अमित पकड़ा गया तो उसने बताया कि उसे पुलिस पहले पकड़ कर छोड़ चुकी है। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसएसपी ने विंध्याचल थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed