फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal police station chief suspended for negligence in work

Mirzapur News: काम में लापरवाही बरतने पर विंध्याचल थानाध्यक्ष निलंबित

Sun, 28 Dec 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal police station chief suspended for negligence in work
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय को दिया गया कार्य न करने और लापरवाही बरतने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने निलंबित कर जांच का आदेश दिया है। वे एक सप्ताह पहले ही ड्रमंडगंज थाने से स्थानांतरित होकर आए थे। निलंबन को लेकर चर्चा है कि ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष रहते ब्रह्मदीन पांडेय ने एक पशु तस्कर को पकड़े जाने के बाद छोड़ दिया था। इसी पशु तस्कर को वर्तमान थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज ने पकड़ा है। पशु तस्कर के पकड़े जाने पर पता चला कि वह कुछ दिन पहले पकड़ा गया था पर उस समय ब्रह्मदीन पांडेय उसे छोड़ दिया था। मामला उच्चाधिकारियों के पास गया। इसके बाद विंध्याचल थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को निलंबित कर दिया गया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि विंध्याचल थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को कुछ ऑपरेशनल कार्य दिया गया था, जिसे वे समय से पूरा नहीं कर सके। लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed