फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal deve worshiped

विंध्यधाम में लगा भक्तों का तांता

Mon, 25 Jan 2016 12:30 AM IST
संवाददाता विंध्याचल।
संवाददाता विंध्याचल। Updated Mon, 25 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal deve worshiped
पौष पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद से मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला भोर से शुरू होकर देर रात तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान घंटा-घड़ियाल, शंख एवं जगत जननी के जयकारे से धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था। मंदिर के गुंबद और हवन कुंड में परिक्रमा के लिए दिनभर भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

रविवार की अल-सुबह से ही मां विंध्यवासिनी के पावन दरबार में पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। विंध्यधाम में उमड़ी भारी भीड़ के चलते सातों गलियां श्रद्धालुओं से पटी रहीं। गंगा घाटों पर स्नान के लिए स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद मंदिर पहुंचे भक्तजनों ने देवी से सुख-समृद्धि की कामना की। विंध्यधाम पहुंची महिलाओं ने जहां हलवा-पूड़ी का भोेग लगाया, वहीं पुरुषों ने नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा, लाचीदाना व प्रसाद आदि चढ़ाकर मंगलकामना की।
विज्ञापन

विंध्यधाम पहुंचने के बाद किसी ने गर्भगृह में जाकर तो किसी ने झांकी से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। फूलों से किया गया मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। धाम क्षेत्र की थाना गली, पक्काघाट गली, जैपुरिया गली, न्यू वीआईपी व पुरानी वीआईपी गली में श्रद्धालुओं से पटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन के बाद भक्ताें ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंदिर के छत पर जहां मंत्रोच्यार के बीच साधक साधना करने में तल्लीन दिखे वहीं कई लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।  जगत जननी का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। विंध्यधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ के चलते मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed